CTET का पेपर लीक करने वाला विकास यादव प्रतापगढ़ से गिरफ्तार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का पेपर लीक करने वाले विकास यादव बुधवार को एसटीएफ ने दबोच लिया। आगरा से पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी को वहां गई थी। एसटीएफ से उसे लेकर पुलिस आगरा के लिए आ रही है। रात तक उसे लेकर यहां पहुंचने की उम्मीद है। उससे पूछताछ में प्रयागराज के एक अन्य युवक का नाम सामने आया है। आगरा की एपेक्स कैरियर क्लासेज के संचालक विकास शर्मा, शिक्षक प्रभात, छात्र कुलदीप फौजदार, थान सिंह और माेहित यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को इसका पर्दाफाश कर दिया था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया था कि मोहित यादव के मोबाइल पर इलाहाबाद से विकास यादव ने साल्व पेपर रविवार को सुबह 7.26 बजे वाट्सएप किया था। विकास मूलरूप से प्रतापगढ़ के खुर्दह सराय का रहने वाला है। वह प्रयागराज के एक कोचिंग सेंटर से जुड़ा है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एक टीम प्रयागराज भेजी गई है। प्रयागराज पुलिस की भी इसके लिए मदद ली जा रही है।
30 जनवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रद्द हो सकते हैं राशन कार्ड केन्द्र सरकार की कार्रवाई के बाद देश के अनेक राज्यों राशन कार्ड बनाने का काम इस समय चल रहा है। ऐसे में अगर किसी का राशन राशन कार्ड बंद या रद्द कर दिया गया हो या फिर किसी कारणवश अभी तक नहीं बन पाया हो ऐसे लोग 30 जनवरी तक अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। उत्तराखंड में जहां जिला आपूर्ति कार्यालय से यह काम हो जाएगा वहीं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में आनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। अगर फिर भी कागज दुरूस्त नहीं रहे तो राशन कार्ड रद्द भी किए जा सकते हैं। कैसे बनेंगे सस्पेंड किए हुए राशन कार्ड मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट 'वन नेशन वन राशन कार्ड' को देश भर में लागू किया गया है। जिसके कारण कई अवैध राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। लेकिन अगर जिन लोगों ने जरुरी कागज नहीं जमा करवाया और उनका राशन कार्ड रद्द हो गया, ऐसे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग आपूर्ति विभाग से सम्पर्क करके अपने राशन कार्ड को फिर से चालू करवा सकते हैं। किन राज्यों में बन रहा है राशन कार्ड बिहार, उत्तरा...