WhatsApp वेब पर जुड़ी Biometric सिक्योरिटी लेयर, प्राइवेसी होगी और मजबूत
WhatsApp का कहना है कि फेस और फिंगरप्रिंट ऑथेंटीकेशन प्रक्रिया यूज़र के मोबाइल फोन से होती है और व्हाट्सऐप हैंडसेट के ऑपरेटिंग सिस्टम में स्टोर बायोमैट्रिक को एक्सेस नहीं कर सकता।
ख़ास बातें
- WhatsApp का कहना है बायोमैट्रिक डिटेल्स एक्सेस नहीं करता ऐप
- फेस आइडी व फिंगरप्रिंट लॉक का इस्तेमाल अपने मोबाइल फोन से करना होगा
- नई सिक्योरिटी लेयर को आने वाले हफ्ते में रोलआउट कर किया जाएगा
कंपनी ने ऐलान किया है कि मोबाइल ऐप में एक्सट्रा सिक्योरिटी लेयर जोड़ने का उद्देश्य डेस्कटॉप पर गलत तरीके से व्हाट्सऐप के इस्तेमाल को रोकना है। व्हाट्सऐप वेब या फिर डेस्कटॉप ऐप में व्हाट्सऐप अकाउंट लिंक करने से पहले यूज़र्स से उनके फोन पर फेस आइडी या फिर फिंगरप्रिंट अनलॉक को इस्तेमाल करने को कहा जाएगा। जैसे ही Done पर क्लिक किया जाएगा यूज़र्स अपने फोन से QR कोड को एक्सेस कर सकेंगे, जो कि डेस्कटॉप में व कम्प्यूटर में उनके व्हाट्सऐप अकाउंट को लिंक करने की प्रक्रिया को पूरा करेगा।
ऐप बताता है कि वह बायोमैट्रिक इंफोर्मेशन स्टोर करके नहीं रखता और डिज़ाइन के लिहाज़ से यह उन डिटेल्स को फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम से भी एक्सेस नहीं कर सकता। व्हाट्सऐप का कहना है कि नई सिक्योरिटी लेयर को आने वाले हफ्ते में रोलआउट कर दिया जाएगा। आने वाले हफ्तों में फोन पर व्हाट्सऐप वेब पेज पर एक विज़ुअल रिडिजाइन को भी पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि व्हाट्सऐप इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसमें ऐप यूज़र्स को नई टर्म्स को एक्सेप्ट करने पर मजबूर कर रहा है। जो लोग व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते, वह लोग 8 फरवरी के बाद से व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। व्हाट्सऐप के इस नए फैसले से लोगों में काफी आक्रोश है, जिसकी वजह से लोगों ने व्हाट्सऐप छोड़ दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अपनाना शुरू कर दिया है, जैसे Signal और Telegram।

Comments
Post a Comment
If you have any doubt let me know.