The Kapil Sharma Show: भारती सिंह ने की शो के 'ब्रेक' पर जाने की पुष्टि, कहा- ‘नए किरदारों के साथ लौटेंगे’
The Kapil Sharma Show: भारती सिंह ने की शो के 'ब्रेक' पर जाने की पुष्टि, कहा- ‘नए किरदारों के साथ लौटेंगे’ कपिल शर्मा के फैंस को बड़ा झटका लगा जब ऐसी खबरें आई कि उनका मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो’ बंद होने वाला है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फैंस को बड़ा झटका लगा था जब ऐसी खबरें आई थी कि उनका मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) बंद होने वाला है। शो में दिखने वाली कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) ने भी इसकी पुष्टि की है, हालांकि, उन्होंने खुलासा किया है कि शो अप्रैल या मई की शुरूआत में नए सिरे से शुरू होगा। बॉलीवुड बबल से बात करते हुए, भारती ने कहा कि टीम नए किरदारों पर काम करने के लिए उत्साहित है। कृष्णा और कपिल शर्मा के साथ भारती एक ऐसी टीम थी जिसे लोग पर्दे पर देखना पसंद करते थे। अगले दो महीनों में मुश्किल से कोई फिल्म रिलीज़ हो रही है, ऐसे में चैनल ने शो को ब्रेक देने का विकल्प चुना है ताकी वे संरचना पर फिर से काम कर सकें। भारती के मुताबिक, "हां, हम ब्रेक पर जा रहे हैं लेकिन केवल कुछ नया करने के लिए। हम एक ब्रेक ले रहे हैं ताकि ...