क्या किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए अब 12 फीसदी की दर पर मिलेगा लोन, पढ़ें पूरा मामला PIB Fact Check: किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर ब्याज दर को 7 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी बढ़ाने जाने का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह जानकारी तेजी से वायरल हो रही है. पीआईबी फैक्टचेक में इस बारे में सही जानकारी सामने आई है. नई दिल्ली. किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) को लेकर दावा किया जा रहा है कि सरकार ने अब इसपर ब्याज दर को बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस खबर को सरकार ने फर्जी करार दिया है. सरकार की तरफ से प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस खबर का फैक्ट चेक करने के बाद इसे फर्जी करार दिया. दरअसल, इस खबर में कहा गया है कि प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे किसानों को मोदी सरकार ने एक और नया झटका दिया है. अटलजी की सरकार के समय शुरू हुए किसान क्रेडिट कार्ड लोन किसानों को 7 फीसदी ब्याज के स्थान पर अब 1 अप्रैल से 12 फीसदी ब्याज दर पर मिलेगा. आरबीआई ने सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं. केसीसी पर बारह फीसदी ब्याज दर पर किसानों में ...
30 जनवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रद्द हो सकते हैं राशन कार्ड केन्द्र सरकार की कार्रवाई के बाद देश के अनेक राज्यों राशन कार्ड बनाने का काम इस समय चल रहा है। ऐसे में अगर किसी का राशन राशन कार्ड बंद या रद्द कर दिया गया हो या फिर किसी कारणवश अभी तक नहीं बन पाया हो ऐसे लोग 30 जनवरी तक अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। उत्तराखंड में जहां जिला आपूर्ति कार्यालय से यह काम हो जाएगा वहीं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में आनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। अगर फिर भी कागज दुरूस्त नहीं रहे तो राशन कार्ड रद्द भी किए जा सकते हैं। कैसे बनेंगे सस्पेंड किए हुए राशन कार्ड मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट 'वन नेशन वन राशन कार्ड' को देश भर में लागू किया गया है। जिसके कारण कई अवैध राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। लेकिन अगर जिन लोगों ने जरुरी कागज नहीं जमा करवाया और उनका राशन कार्ड रद्द हो गया, ऐसे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग आपूर्ति विभाग से सम्पर्क करके अपने राशन कार्ड को फिर से चालू करवा सकते हैं। किन राज्यों में बन रहा है राशन कार्ड बिहार, उत्तरा...