क्या किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए अब 12 फीसदी की दर पर मिलेगा लोन, पढ़ें पूरा मामला
PIB Fact Check: किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर ब्याज दर को 7 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी बढ़ाने जाने का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह जानकारी तेजी से वायरल हो रही है. पीआईबी फैक्टचेक में इस बारे में सही जानकारी सामने आई है.
क्या है पीआईबी का कहना
सरकार संस्था पीआईबी ने इस खबर का फैक्ट चेक किया है. पीआईबी ने इस खबर को लेकर अपने दावे में लिखा है- खबर में दावा किया जा रहा है कि अब किसान क्रेडिट कार्ड लोन 7 फीसदी की जगह 12 फीसदी की ब्याज दर पर मिलेगा. यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार ने केसीसी लोन के ब्याज दर को बढ़ाने के संबंध में ऐसी कोई घोषणा नहीं की है.
क्या होता है किसान क्रेडिट कार्ड?
किसान क्रेडिट कार्ड बैंकों की ओर से किसानों को जारी किए जाते हैं. यह एक तरह का क्रेडिट कार्ड होता है, जिसकी मदद से किसान अपने कृषि कार्यों को पूरा करने के लिए 7 फीसदी की ब्याज दर पर लोन लेता है. इस कार्ड को पाने के लिए किसान बैंक में आवदेन करते हैं. इसके बाद बैंक किसान की योग्यता जांच करने के बाद 3 से 4 दिन में किसान को इसकी जानकारी देते हैं. जब बैंक को लगता है कि किसान यह कार्ड पाने के योग्य है तो उससे जरूरी डॉक्युमेंट्स मांगे है. सभी तरह के वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करने के बाद किसान के पते पर किसान क्रेडिट कार्ड भेज दिया जाता है.

Comments
Post a Comment
If you have any doubt let me know.