चुनाव आयोग की मंजूरी, 1 फरवरी से मतदाताओं को मिलेगा ई-वोटर कार्ड
कैसे मिलेगा ई-वोटर आईकार्ड
चुनाव आयोग के अंडर सेक्रेटरी गुंचा बत्रा अनेजा ने बताया कि कोई भी मतदाता इस वोटर आईकार्ड को आयोग की वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकेंगे. जिसके बाद इसका प्रिंटआउट निकालकर उपयोग में ला सकेंगे. वहीं ये आईकार्ड सभी को पीडीएफ के रूप में मिलेगा.
इससे क्या मिलेगा फायदा
अंडर सेक्रेटरी ने बताया कि वोटर आईकार्ड के बन जाने के बाद मतदाताओं को इसके जरिए मतदान करने, मोबाइल कनेक्शन लेने, बैंक में खाता खोलने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने सहित अन्य सभी सरकारी कार्यों को सरल तरीके से किया जा सकेगा. वहीं ये आईकार्ड सभी कार्यों के लिए मान्य भी होगा.
केवाईसी के बाद कर सकेंगे डाऊनलोड
आयोग के अंडर सेक्रेटरी ने बताया कि मतदाताओं को अपना वोटर आईडी कार्ड केवाईसी के बाद डाऊनलोड करने की सुविधा दी जाएगी. जिसके लिए सभी राज्यों के सीइओ को आदेश जारी कर दिया गया है. वहीं एक मोबाईल नम्बर से एक आईकार्ड हो बनाया जा सकेगा. इसके साथ ही इसका उपयोग करने की मंजूरी आयोग ने हाल ही में होने वाले पांच राज्यो के चुनाव के लिए भी दे दी है.


Comments
Post a Comment
If you have any doubt let me know.