टेक जगत में 5G की ओर बढ़ते यूजर्स के रूझान को देखते हुए सभी कंपनियां की बीच सस्ते 5जी फोन को पेश करने की होड़ मची हुई है। इसी होड़ में आगे बढ़ते हुए चीनी कंपनी ओपो ने अपने नए OPPO A55 5G फोन को पेश कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट में उतारा है। वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आए इस फोन को दूसरी मार्केट में पेश किए जाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द इंडिया के साथ ही एशिया मार्केट में पेश किया जा सकता है।
दमदार कैमरा
ओपो A55 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f / 2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, f / 2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और एडिशनल 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा शामिल है जो कि f / 2.4 अपर्चर के साथ आता है। रियर कैमरा मोड्स की बात करें तो इसमें नाइट सीन, प्रोफेशनल, पैनोरमिक, पोर्ट्रेट, टाइम-लैप्स, स्लो मोशन, सुपर टेक्स्ट, अल्ट्रा-क्लियर और बहुत कुछ है। फोन 10x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है। फ्रंट में, इसमें f / 2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। सेल्फी कैमरा शूटिंग मोड में पैनोरमा, पोर्ट्रेट, नाइट सीन, टाइम-लैप्स, एआई आईडी फोटो और आदि है।
शानदार डिसप्ले
इसमें एक 6.5-इंच HD + (720×1,600 पिक्सल) एलसीडी है जिसमें एक वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। फोन में 88.7 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 71 प्रतिशत एनटीएसआर कलर गमट, 269ppi पिक्सल डेंसिटी और पीक ब्राइटनेस के 480 एनआईटी हैं।
प्रोसेसिंग पावर
फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC पर काम करता है। यह प्रोसेसर 5G-सपोर्ट के साथ 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसमें ARM Cortex-A78 कोर शामिल हैं। इसेक अलावा इसमें 6GB RAM है। वहीं, स्टोरेज को आगे (1TB तक) बढ़ाने के विकल्प के साथ इंटरनल स्टोरेज में 128GB दी गई है।
बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स
Oppo A55 5G पैक में 5,000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, वाई-फाई 5 (802.11ac), ब्लूटूथ v5.1, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन का डाइमेंशन 163.9×75.7×8.4mm मापा गया है और इसका वजन 186 ग्राम है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 11 पर काम करता है।
कीमत
ओपो A55 5G चीन में CNY 1,599 (लगभग 18,000 रुपए) में पेश किया गया है। फोन को ब्रिस्क ब्लू और रिदम ब्लैक कलर ऑप्शन में आया है। इसके अलावा फोन JD.com सहित चीन में कई ऑनलाइन वेबसाइट पर सेल किया जाएगा।



Comments
Post a Comment
If you have any doubt let me know.