झारखंड के चतरा जिले के एक गांव में बहन से भाई को हुआ प्यार, दोनों ने रचा ली शादी, इसके बाद नाराज घरवालों ने दी ऐसी अनोखी सजा, जानिए... झारखंड में प्यार और शादी रचाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. इस खबर से नाराज परिवारवालों ने भी दोनों को अनोखी सजा दी है. दरअसल चतरा जिले के टंडवा प्रखंड के धनगड़ा पंचायत के खरिका की रहने वाली एक युवती को अपने ही भाई से प्यार हो गया. दोनों ने घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन हैं जो अब पति-पत्नी बन चुके हैं. खरिका गांव में हुई इस घटना से दोनों के परिजन बहुत ही नाराज हैं. दोनों एक ही घर में रहते थे और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. इसके बाद युवती के कहने पर चचेरे भाई ने उससे विवाह कर लिया. इसके बाद नाराज परिजनों ने बीते शनिवार को युवती का पुतला बनाया और उसकी शवयात्रा निकाल दी. इतना ही नहीं परिजन उसके पुतले को श्मशान घाट भी लेकर गए और बाकायदा वहां उसका अंतिम संस्कार भी किया. इस घटना से आहत युवती के पिता और परिजनों ने उसके साथ सभी संबंध समाप्त करने की बात भी कही. युवती की ...
30 जनवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रद्द हो सकते हैं राशन कार्ड केन्द्र सरकार की कार्रवाई के बाद देश के अनेक राज्यों राशन कार्ड बनाने का काम इस समय चल रहा है। ऐसे में अगर किसी का राशन राशन कार्ड बंद या रद्द कर दिया गया हो या फिर किसी कारणवश अभी तक नहीं बन पाया हो ऐसे लोग 30 जनवरी तक अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। उत्तराखंड में जहां जिला आपूर्ति कार्यालय से यह काम हो जाएगा वहीं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में आनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। अगर फिर भी कागज दुरूस्त नहीं रहे तो राशन कार्ड रद्द भी किए जा सकते हैं। कैसे बनेंगे सस्पेंड किए हुए राशन कार्ड मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट 'वन नेशन वन राशन कार्ड' को देश भर में लागू किया गया है। जिसके कारण कई अवैध राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। लेकिन अगर जिन लोगों ने जरुरी कागज नहीं जमा करवाया और उनका राशन कार्ड रद्द हो गया, ऐसे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग आपूर्ति विभाग से सम्पर्क करके अपने राशन कार्ड को फिर से चालू करवा सकते हैं। किन राज्यों में बन रहा है राशन कार्ड बिहार, उत्तरा...