Lalu Yadav Health News: लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली AIIMS शिफ्ट करने की तैयारी, बेहतर इलाज के लिए लिया गया फैसला
Lalu Prasad Yadav Health Update: मेडिकल बोर्ड के आठ में से सात सदस्यों ने एकमत होकर लालू यादव (Lalu Yadav) को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट करने में सहमति जताई है। हालांकि, अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। आरजेडी सुप्रीमो का पिछले ढाई साल से रिम्स में इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि अभी उनके पास बोर्ड का पत्र नहीं पहुंचा है। हाइलाइट्स: लालू प्रसाद यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली AIIMS शिफ्ट करने की तैयारी आरजेडी मुखिया को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड ने लिया फैसला राबड़ी देवी, तेजस्वी, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती रांची में ही हैं मौजूद सीएम हेमंत सोरेन से तेजस्वी और तेज प्रताप यादव ने की मुलाकात रवि सिन्हा, रांची आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स (Delhi Aiims) शिफ्ट किया जाएगा। मेडिकल बोर्ड की शनिवार को रांची में हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है। हालांकि, इस संबंध में रिम्स प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ये जानकारी जरूर मिल रही है लालू यादव को एयर एंबुलेंस से शाम करीब ...